तमिलनाडु विधानसभा में आज कावेरी नदी जल बंटवारे पर लाया जा सकता है प्रस्ताव.

तमिलनाडु विधानसभा में आज यानी 18 फरवरी को कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर प्रस्ताव लाया जा सकता है। इस बिल का मकसद विशेषतौर पर कृषि क्षेत्र को कावेरी नदी से पानी देना होगा। बता दें  कि लंबे समय से कावेरी नदी के जल बंटवारे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक में विवाद है।


दरअसल, कावेरी नदी तमिनलाडु और कर्नाटक से होकर बहती है। इस नदी के जल बंटवारे को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक में राज्य में गंभीर विवाद है। इसको लेकर वर्ष 1892 से लेकर 1924 से विवाद है। मैसूर राज्य ने कावेरी पर एक बांध बनाने का निर्णय लिया। जिसका काफी विरोध हुआ। ब्रिटिश लोगों की मध्यस्थता के बाद काफी साल बाद 1924 में जाकर इस पर एक समझौता हो पाया था, लेकिन विवाद आजादी के पहले और आजादी के बाद भी जारी रहा।